- Hindi News
- कचहरी में जान देने वाले का विसरा जांच के लिए भेजा
कचहरी में जान देने वाले का विसरा जांच के लिए भेजा
लुधियाना| शुक्रवारको जिला कचहरी परिसर के बाथरूम में जहरीली चीज खाकर जान देने वाले गुरमीत सिंह का शनिवार को सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम डॉ. गुरमीत, डॉ. प्रदीप और डॉ. पत्ती ने किया। इस दौरान जज पारुल भी मौजूद थीं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। जानकारी के लिए प|ी को जलाकर मारने के आरोप में शुक्रवार को गुरमीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा सुनने के बाद बाथरूम के बहाने सुरमीत सिंह ने कचहरी के बाथरूम में जाकर कोई जहरीली चीज खा ली थी।