पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन करने से रोकने पर किया जख्मी

फोन करने से रोकने पर किया जख्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोन की शिकायत करने गए युवक, जिन्हें आरोपी ने मारपीट कर जख्मी कर दिया।

भास्कर न्यूज| लुधियाना

बार-बारफोनकर तंग करने वाले युवक से परेशान दो युवक जब उसके घर शिकायत करने गए तो उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए। जख्मियों ने शोर मचाया तो हमला करने वाले मौके से फरार हो गए। जख्मियों को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जख्मियों की पहचान शिमलापुरी के डाबा रोड के रहने वाले गुरदीप सिंह और गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। गुरदीप सिंह ने बताया कि बरोटा रोड पर रहने वाला एक युवक बार-बार फोन कर उसे परेशान करता था। जब उसने फोन करने से मना किया तो वह फोन पर गाली देने शुरू कर दी। जब वह गगनदीप के साथ युवक के घर शिकायत करने गया तो युवक और उसके अन्य साथी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।