विदेश भेजने के नाम पर की धोखाधड़ी
लुधियाना| फर्जीदस्तावेज तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने के आरोप में थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने होशियारपुर के रमनदीप सिंह सुखविंदर कौर की शिकायत पर प्रेमजीत सिंह, निशा रानी, सविंदर सिंह सचिन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्विटजरलैंड जाने के लिए 13 लाख रुपए आरोपियों को दिए थे। मगर उन्होंने फर्जी टिकट और रिक्रयूटमेंट लेटर बनाकर दे दिए। जांच के बाद पता चला कि दस्तावेज फर्जी हैं। जब उन्हें पैसे वापस करने के लिए कहा तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दी।