पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्स भरने को दिए पैसे, पकड़ा दी फर्जी रसीद

टैक्स भरने को दिए पैसे, पकड़ा दी फर्जी रसीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| फर्जीरसीदें बनाकर ऑटो ड्राइवर के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने ग्यासपुरा के रहने वाले राम प्रसाद की शिकायत पर ढोलेवाल के इंद्रपाल सिंह एजेंट टिंकू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपियों से ऑटो खरीदा था। ऑटो का रोड टैक्स भरने के लिए उसने आरोपियों को 7400 रुपए दिए थे। मगर उन्होंने टैक्स की फर्जी रसीदें बनाकर शिकायतकर्ता को दे दी। जब उसे इस बारे में जानकारी मिली तो उसने पैसे वापस मांगे तो आरोपी धमकियां देने लगे।