पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंध लगाते एक चोर को पकड़ा

सेंध लगाते एक चोर को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुकानमेंसेंध लगा रहे दो चोरों में से एक को रंगेहाथों पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा आरोपी भागने में कामयाब रहा। पकड़ा गया आरोपी हीरा नगर का रहने वाला कुलवंत सिंह है। जबकि उसके फरार आरोपी की पहचान बिट्टू के रूप में हुई है। थाना कोतवाली की पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी का तलाश शुरू कर दी है।

मॉडल टाउन के रहने वाले तरनजीत सिंह ने बताया कि उसकी ब्राउन रोड पर सेनेटरी की दुकान है। 27 सितंबर की रात को वह अपनी दुकान बंद करने के बाद घर चला गया। देर रात आरोपी उसकी दुकान से सटे खाली प्लॉट में घुसकर दुकान में सेंध लगा रहे थे।

इसी दौरान दुकान के पड़ोस में रहने वाले नीरज ने कुछ खटकने की आवाज सुनी और छत पर जाकर देखा तो आरोपी दुकान में सेंध लगा रहे थे। इस पर उसने शोर मचा दिया। किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

शोर सुनकर दोनों आरोपी भाग निकले मगर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुलवंत को पकड़ लिया। जबकि उसका साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पता लगा रही है कि इससे पहले उन्होंने कहां-कहां पर चोरियां की हैं।