पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लड़की थाने नहीं आई, आज घर पर पुलिस लेगी स्टेटमेंट

लड़की थाने नहीं आई, आज घर पर पुलिस लेगी स्टेटमेंट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहनदेईओसवाल हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टूडेंट की कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले में पीड़ित लड़की सोमवार को बयान दर्ज कराने थाने नहीं आई। इस पर एसीपी ने पुलिस को मंगलवार को उसके घर जाकर स्टेटमेंट लेने को कहा है। एसीपी ने दावा किया कि लड़की का बयान होते ही कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी।

एक वॉर्ड अटेंडेंट द्वारा मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाने पर अस्पताल की नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट और प्रिंसिपल ने सभी के सामने नर्सिंग स्टूडेंट के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली थी। इसके खिलाफ सभी नर्सिंग स्टूडेंट लामबंद हुईं तो अस्पताल प्रबंधन ने मामला ठंडा करने के लिए उन्हें 10 दिन की छुट्टी देकर घर भेज दिया। इससे पहले नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट ने स्टूडेंट्स से माफी भी मांग ली। लेकिन इससे असंतुष्ट पीड़ित लड़की के पिता ने थाना फोकल प्वाइंट में लिखित शिकायत दे दी। सोमवार को पुलिस ने लड़की को बयान देने के लिए थाने बुलाया था। लेकिन वह नहीं आई। थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसके पिता को शेरपुर में एसीपी दफ्तर में भिजवा दिया।

लड़की के पिता ने बताया कि एसीपी ने कहा कि लड़की का बयान जरूरी है। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। इस पर उन्होंने किसी महिला कांस्टेबल को उनके घर भेजकर वहीं पर बेटी का बयान लेने अपील की। जिस पर एसीपी ने सहमति जता दी।

^मामले की कंप्लेंट लड़की के पिता की ओर से दी गई है। लेकिन पीड़ित लड़की का बयान इस मामले में जरूरी है। वह थाने नहीं पाई। इस कारण कल महिला कांस्टेबल को उनके घर भेजा जाएगा। लड़की का बयान दर्ज होते ही उसके अनुसार बनती कानूनी कार्रवाई कर दी जाएगी। रुपिंदरकौर, एसीपी,साउथ

फालोअप

भास्कर