- Hindi News
- रायकोट गुग्गा माड़ी के मेले में लगा डी एडिक्शन कैंप
रायकोट गुग्गा माड़ी के मेले में लगा डी-एडिक्शन कैंप
रायकोटस्थित गुग्गामाड़ी के मेले में शनिवार के दिन सदभावना फाउंडेशन की ओर डी-एडिक्शन कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 से ज्यादा लोग कैंप में पहुंचे। मौके पर मौजूद कैंप के काउंसलर ने दूर के गांवों से आए लोगों को एडीक्शन से बचने के उपाय बताए और उनकी काउंसलिंग भी। हेरोइन, अफीम और शराब समेत कई अन्य नशे के आदी लोग कैंप के दौरान टीम से इसके लिए परामर्श मांगते दिखे। मौके पर रविंदर, ेने इलाके के सरपंच और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों नशे से दूर करने की मुहिम में जुटे रहे। जाहिरपीर गुग्गा में लोगों की बहुत ही श्रद्धा है।