पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लुधियाना के ध्रुव ने बठिंडा के ऋत्विक को हराया

लुधियाना के ध्रुव ने बठिंडा के ऋत्विक को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी भाषा का ज्यादा से ज्यादा करें प्रयोग

बेंच प्रेस चैंपियनशिप में पहुंचे 400 खिलाड़ी

एसडीपी काॅलेज फार वुमन में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा को अपनाने पर बल दिया गया। हिंदी दिवस के अवसर पर स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स।

एसडीपी कालेज में मनाया हिंदी दिवस

लुधियाना| एसडीपीकालेज फार वूमेन में हिंदी दिवस को मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ किया गया। प्रोग्राम की अध्यक्षता डाॅक्टर कंवलजीत कौर ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम को दो भागों में बांटा गया। पहले चरण में हिंदी के सुप्रसिद्घ साहित्यकार डा ज्ञान मान को समर्पित करते हुए छात्रों की आेर से रचनाओं को पढ़ा गया। वही निवेदिता अरोड़ा ने उनके साहित्य के क्षेत्र में अकथनीय योगदान से छात्राओं को अवगत करवाया तथा समस्त हिंदी परिवार की आेर से श्रद्धासुमन को पेश किये गए। समारोह के दूसरे चरण में छात्रों ने भाषण कविता के माध्यम से शत नमन, हिंदी का सम्मान, हिंदुस्तान आदि प्रस्तुतियों से हिंदी भाषा का गौरव मान किया। इस मौके पर कालेज की प्रिंसिपल डाक्टर कंवलजीत कौर ने भाषण को संबोधन करते हुए कहा कि हिंदी राष्ट्रीय एकता आैर अखंडता का प्रतीक है। हमारे अतीत का गौरव वर्तमान का प्रतीक है। हिंदी विभाग की डॉ.द वीणा मान ने मुख्य मेहमान डाक्टर कंवलजीत कौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदी भाषा समस्त राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा है। इसलिए हिंदी भाषा का प्रयोग करना बहुत ही जरूरी है। इसके अिधक से अिधक प्रयोग से ही हमारे राष्ट्र की उन्नति हो पाएगी।्

दरेसी स्थित जीवन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में लुधियाना ईस्ट के विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।

भास्कर न्यूज|लुधियाना

हिंदीशिक्षक संघ पंजाब की ओर से दरेसी स्थित जीवन मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल में राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रोग्राम में लुधियाना ईस्ट के विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। संरक्षक प्रिंसिपल प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में यह समारोह करवाया गया।

प्रधानगी मंडल में मदन लाल बग्गा, डीईओ परमजीत कौर चाहल, डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार, पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सुरेश टंडन