भेदभरी हालत में युवक की मौत
लुधियाना| गांवजस्सियां में एक युवक की भेदभरी हालत में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मरने वाले की पहचान 28 साल के अवतार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने अवतार सिंह के पिता जोगा सिंह के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर दी है। जांच अफसर ने बताया कि अवतार सिंह कई दिनों से परेशान था। वह उठकर बाथरूम गया और अचानक वहीं गिर गया। घरवालों ने उसे डीएमसी पहुंचाया मगर वहां पर उसकी मौत हो गई।