पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक से टक्कर मारी, विरोध करने पर रॉड मारकर सिर फोड़ा

बाइक से टक्कर मारी, विरोध करने पर रॉड मारकर सिर फोड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्याससे माथा टेककर स्टेशन पर उतरा व्यक्ति पैदल ही घर जा रहा था। जब वह केसरगंज मंडी स्थित बैंक रोड पर पहंुचा तो बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। जब उसने बाइक सवार से इस बात का विरोध किया तो उसने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर दे मारी। रॉड से मारने पर व्यक्ति वहीं गिर गया और बाइक सवार मौके से फरार हो गया। जख्मी को लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

जख्मी की पहचान ख्वाजा कोठी के रहने वाले 35 साल के कपिल ग्रोवर के रूप में हुई है। कपिल ने बताया कि वह ब्यास माथा टेकने के लिए गया हुआ था। शनिवार की दोपहर को वह ट्रेन से स्टेशन पहुंचाया और आगे पैदल ही घर जा रहा था। जब वह केसरगंज मंडी के पास पहुंचा तो पीछे से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल लेकर रहे व्यक्ति ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया। जब उसने इसका विरोध किया तो मोटरसाइकिल सवार ने पास में पड़ी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।