नशे में युवक ने पड़ोसी को मारी ईंटें
इंदिरा कॉलोनी में नशेड़ी युवक द्वारा ईंटे चलाने के बारे में जानकारी देता दंपति।
भास्कर न्यूज| लुधियाना
ताजपुररोडस्थित इंदिरा पुरी इलाके में शुक्रवार की रात नशे में धुत एक युवक पड़ोसी की छत पर चढ़कर हंगामा करने लगा। पड़ोसी दंपति ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो युवक उन पर ईंटें बरसाने लगा। घटना के बाद मकान मालिक बिंदर ने इसकी शिकायत चौकी ताजपुर की पुलिस को दी।
बिंदर ने बताया कि शुक्रवार रात उसके छत पर किसी के चलने की आवाज रही थी। उसकी प|ी बेबी जब छत पर गई तो पड़ोस में रहने वाला ऑटो ड्राइवर काला वहां घूम रहा था। प|ी ने जब उसे छत से जाने के लिए कहा तो वह गालियां निकालने लगा। हंगामा होता देख वह भी छत पर चला गया। काला उन्हें देखकर ईंटें फेंकने लगा। चौकी ताजपुर की पुलिस ने बताया कि दंपति की शिकायत पर टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी मौके भाग चुका था। आरोपी की तलाश की जा रही है।