पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां के साथ सो रहा 5 महीने का बच्चा गायब

मां के साथ सो रहा 5 महीने का बच्चा गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| लाडोवालके गांव भट्टियां में मां के साथ सो रहे 5 महीने के बच्चे को कोई उठा ले गया। सुबह जब बच्चे की मां सो कर उठी तो उसे बच्चा नहीं दिखा। ढूंढने पर भी जब बच्चा नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना लाडोवाल की पुलिस ने जालंधर के रहने वाले कर्मदीन की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की पहचान अर्फ के रूप में हुई है। एएसआई महिंदर सिंह ने बताया कि कर्मदीप अपने बेटे और बहू के साथ 8 महीने पहले लुधियाना आया था। वह गांव भट्टियां में तंबू लगाकर घरवालों के साथ रहता है। उसका बेटा नजीर गांव रायपुर अपने ससुराल गया हुआ था। बहू काली रात में बच्चों के साथ तंबू में सो रही थी। अर्फ भी उसके साथ सो रहा था। बहू सुबह उठी तो अर्फ मंजे पर नहीं था। उसने इसकी जानकारी उसे दी। जिस पर उसे आसपास तलाशा गया मगर वह नहीं मिला। बाद में इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।