पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस वाले ने एसएटी की स्टूडेंट को किया अगवा

पुलिस वाले ने एसएटी की स्टूडेंट को किया अगवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| एसएटीकी स्टूडेंट को फरीदकोट में पुलिस कर्मी ने बहला-फुसला कर अगवा कर लिया। युवती के घरवाले जब उसे लुधियाना लेने आए तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। उन्होंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर पटियाला के रहने वाले प्रितपाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की बेटी लुधियाना में एसएटी (स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूट टेस्ट) की स्टूडेंट है और पीजी में रहती है। उक्त आरोपी फरीदकोट में पुलिस कर्मी है। आरोपी शिकायतकर्ता की लड़की को अकसर परेशान करता रहता था। शिकायतकर्ता जब अपनी लड़की को लेने के लिए लुधियाना आया तो वह नहीं मिली। उससे मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उसने एक बार फोन पर बात करने के बाद उसे बंद कर दिया। शिकायतकर्ता द्वारा लड़की को तलाशने पर पता चला कि आरोपी लड़की को बहला-फुसला कर अगवा कर ले गया है।