पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेंटर इंचार्ज का पहले इनकार, अब करवाई एफआईआर

सेंटर इंचार्ज का पहले इनकार, अब करवाई एफआईआर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना. सिविल हॉस्पिटलके ओएसटी सेंटर से नशे की गोलियां चोरी होने की घटना को छुपा रहे सेंटर इंचार्ज ने आखिर थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। हालांकि उन्होंने इस घटना को सेंटर को बदनाम करने की साजिश भी बताया।

ओएसटी सेंटर में 11 सितंबर की रात नशा छुड़ाने के लिए दी जाने वाली गोलियां चोरी हो गई थीं। उस दौरान मीडिया ने जब सेंटर इंचार्ज डॉ. एसएस धीर से पूछा था तो उन्होंने चोरी की घटना से साफ इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि कोई व्यक्ति खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसा तो है। लेकिन उसने कुछ चुराया नहीं है। मगर अब डॉ. धीर ने थाना डिवीजन नंबर 2 में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ओएसटी सेंटर से वैरनर प्वाइंट 4 एमजी की 615 और प्वाइंट 2 एमजी की 65 गोलियां चोरी करने की एफआईआर दर्ज करा दी है।

बता दें कि 5 सितंबर की रात को भी इसी सेंटर से 420 गोलियां चोरी हुई थीं। लेकिन डॉ. धीर ने चोर के पकड़े जाने और गोलियां बरामद कर लिए जाने का दावा किया था।
मीडिया हर बात को दे देती है तूल , डॉ. धीर
इस संबंध में पूछे जाने पर डॉ. धीर ने कहा कि मीडिया हर बात को तूल दे देता है। उन्होंने उस समय तक गोलियों की गिनती नहीं की थी। इसी वजह से वह यह नहीं मान पा रहे थे कि चोरी हुई या नहीं। शाम तक हिसाब-किताब करने के बाद जितनी गोलियां कम पाई गईं उनकी चोरी की शिकायत की गई है। उन्होंने कहा कि चोरी की यह घटना उनके सेंटर को बदनाम करने की साजिश के तहत की गई है। पुलिस जल्द ही इसका खुलासा कर देगी।