कार का शीशा तोड़कर एपल का मोबाइल चोरी
लुधियाना| दोस्तकेसाथ शॉपिंग करने गए व्यक्ति की कार का शीशा तोड़कर चोर ने फोन चुरा लिया। चोरी फील्डगंज में हुई। कार मालिक जब शॉपिंग कर वापस आया तो देखा कि कार का शीशा टूटा था तथा उसमें पड़ा एपल का फोन गायब था। बाद में उसने इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने संगरूर के रहने वाले लविंकल की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। कांस्टेबल जगदीश राय ने बताया कि लविंकल अपने एक अन्य साथी के साथ फील्डगंज स्थित मार्केट से शॉपिंग करने गया था। वह अपना एपल का मोबाइल कार के डेक्श बोर्ड में रखकर शॉपिंग करने चला गया। कुछ देर के बाद लौटा तो कार का शीशा टूटा था तथा उसमें पड़ा मोबाइल गायब था।