- Hindi News
- दूसरे गुट के जख्मी युवक का आरोप, तलवार मारकर किया जख्मी
दूसरे गुट के जख्मी युवक का आरोप, तलवार मारकर किया जख्मी
जगराओं सिविल हॉस्पिटल में एडमिट गोली लगने से जख्मी हुआ जसविंदर।
दाखा पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरोपी फरार हैं। मगर हकीकत यह है कि डीएसपी दाखा मनदीप सिंह और दाखा के थाना प्रभारी हरजिंदर सिंह जगराओं के प्राइवेट अस्पताल में दाखिल आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आरोपी के सामने होने के बावजूद भी दाखा पुलिस उसे क्यों फरार बता रही है।
समझौता करने आए थे लड़ पड़े, युवक को मार दी गोली
भास्कर न्यूज| जगराओं / मुल्लांपुर दाखा/लुधियाना
गांवकीलड़कियों से छेड़छाड़ को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुए झगड़े में शनिवार को दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया था। समझौते के दौरान दोनों पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर फिर से झगड़ा हो गया। इस पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक नौजवान को गोली मार दी। गोली टांग में लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
वहीं इस झगड़े में दूसरे पक्ष का भी एक युवक जख्मी हुआ है। जिसका आरोप है कि उस पर तलवार से हमला किया गया है। यह भी पता चला है कि दोनों पक्षों में पहले से भी रंजिश चली रही है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी दाखा मनदीप सिंह गिल एसएचओ दाखा हरजिंदर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की।
इस मामले में थाना दाखा की पुलिस ने गांव ढोलन के रहने वाले जसविंदर सिंह की शिकायत पर गांव ढोलन के ही रहने वाले रूपिंद्र सिंह, गांव कोठे खजूरा (जगराओं) के रहने वाले इंद्रजीत सिंह और जगराओं के रहने वाले हरसिमरत सिंह उर्फ सोनू, सरबा हरदीप सिंह तथा 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे चौकी चौकी मान के इंचार्ज एएसआई निर्मल सिंह कर रहे हैं।
जगराओं सिविल अस्पताल में दाखिल गांव ढोलन के जसविंदर सिंह ने बताया कि कुछ लोग गांव में आकर लड़कियों से छेड़छाड़ करते थे। जब उनको ऐसा करने से मना किया गया तो वह हाथापाई पर उतर आए। उस समय तो गांव के लोगों ने मामला शांत करवाकर उनको भेज दिया। लेकिन दूसरे दिन उन्होंने राजीनामा करने के बहाने उन्हें बुला लिया। समौझते के दौरान हुए झगड़े में दूसरे पक्ष के रुपिंदर सिंह ने उस पर गोलियां चला दीं। जिससे एक गोली उसकी टांग में लगी। वहीं दूसरे गुट के हरदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने बताया कि इस दौरान पहले हमला