6400 रुपए के साथ 4 सट्टेबाज पकड़े गए
लुधियाना| दड़ा-सट्टालगाते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से 6400 रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपियों की पहचान मुंडियां कलां के रहने वाले दविंदर सिंह, एलआईजी कॉलोनी के अमनदीप सिंह, करनदीप सिंह और कमला नगर के रमेश कुमार के रूप में हुई है। थाना मोती नगर के सब इंस्पेक्टर कुलवंत चंद ने दविंदर, अमनदीप और करनदीप को जमालपुर स्थित गोल मार्केट में दड़ा-सट्टा लगाते 2500 रुपए के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने रमेश को जम्मू कॉलोनी के पास से 3900 रुपए के साथ गिरफ्तार किया।