पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी की रेत बेचने जा रहे चार गिरफ्तार, एक फरार

चोरी की रेत बेचने जा रहे चार गिरफ्तार, एक फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलगजगहोंसे चार लोगों को चोरी की रेत के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने आरोपियों से छह ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और एक टिप्पर जब्त किया है।

आरोपियों की पहचान गांव रोड़ के रहने वाले हरविंदर सिंह, हरिंदर सिंह, कूमकलां के जरनैल सिंह, बहादुर और अयाली खुर्द के रविंदर सिंह के रूप में हुई है। थाना फोकल प्वाइंट के सब इंस्पेक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि हरविंदर और हरिंदर को ईस्टमैन चौक के पास से गिरफ्तार कर उनसे दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।

थाना साहनेवाल की पुलिस ने जरनैल सिंह को सवरन पैलेस के पास से गिरफ्तार कर उससे एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है। थाना कूमकलां की पुलिस ने सूचना के आधार पर सतलुज दरिया में रेड की। लेकिन आरोपी बहादुर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बरामद की हैं। थाना जमालपुर की पुलिस ने रविंदर को गिरफ्तार कर उससे एक टिप्पर बरामद किया है।