- Hindi News
- किचलू नगर दशहरा कमेटी के कराए गए पेंटिंग कंपीटिशन में दृष्टि फ़र्स्ट
किचलू नगर दशहरा कमेटी के कराए गए पेंटिंग कंपीटिशन में दृष्टि फ़र्स्ट
किचलूनगर दशहरा कमेटी की तरफ से 25 सितंबर से शुरू किए गए दशहरा मेले के तहत सोमवार को दशहरा ग्राउंड में अधिवक्ता प्रकाश चोपड़ा एवं मुनीश चोपड़ा की अध्यक्षता में 4 साल से 12 साल के बच्चों के बीच रंगारंग चित्रकारी पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। आसपास के इलाकों से करीब 250 बच्चों ने भाग लिया। 4 से 6 साल के बच्चों में दृष्टि फ़र्स्ट, लोशिमा दूसरे नोमिका सिंगला तीसरे स्थान पर और 7 से 9 साल के बच्चों की प्रतियोगिता में प्रीतइंदर फ़र्स्ट, सेजल दूसरे धृति और गुरजोत तीसरे स्थान पर विजेता रहे। इस प्रतियोगिता में मुख्यातिथि ममता आशू कौंसलर, स्नेहलता बलकार सिंह कौंसलर, दीपिका भल्ला कौंसलर, डॉ. ज्योति चोपड़ा गुलाटी थे। इस मौके पर कमेटी के गुरबचन सैनी, हेमराज शर्मा, राज कुमार, सुशील धवन, रामपाल गोसाईं, सिमरनजीत सिंह, संजय उपस्थित थे।
विजेता बच्चों के साथ कमेटी सदस्य।