- Hindi News
- अर्बन इस्टेट में पूजन कर निकाली शोभायात्रा
अर्बन इस्टेट में पूजन कर निकाली शोभायात्रा
अर्बनइस्टेट दशहरा कमेटी की ओर से 39 सेक्टर चंडीगढ़ रोड पर मनाए जा रहे दशहरा मेले के उपलक्ष्य में सोमवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से शुरू हुई।
इसमें पूजा की रस्म राम दरबार तरसेम लाल खोसला, उद्घाटन सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, ज्योति प्रज्जवलित गुरतेज सिंह (इंस्पेक्टर डिवीजन न.-7), नारियल की रस्म इंद्रजीत सिंह (एसएचओ मोती नगर), गणेश रथ का उद्घाटन पाल सिंह ग्रेवाल, भोले शंकर दरबार का उद्घाटन श्री सुखदेव सिंह गिल( काउंसलर वार्ड नं.-15) श्री महारानी रथ का उद्घाटन डूंगर सिंह राजपुरोहित (गौ भगत) ने किया। इस अवसर पर आयोजक नरेंद्र भंवरा पैट्रन, तरसेम लाल खोसला (चेयरमैन), विमल शर्मा (सीनियर वाइस चेयरमैन), पवन लहर (वाइस चेयरमैन), राजेश गोयल, अश्विनी वर्मा (वाइस चेयरमैन), मनमोहन कृष्ण कंद प्रधान, परमिंदर सिंह दिलाबरी (सीनियर वाइस प्रधान), सुरेन्द्र सिंह अलवर (वाइस प्रधान), अरुण कुमार अग्रवाल (जरनल सेक्रेटरी), भरत खोसला (हैड कैशियर) उपस्थित थे।
चंडीगढ़ रोड पर निकाली गई शोभायात्रा के लिए पूजन करते दशहरा कमेटी के सदस्य।