पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो तस्कर गिरफ्तार, 58 बोतल शराब मिली

दो तस्कर गिरफ्तार, 58 बोतल शराब मिली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| अलग-अलग जगहों से दो लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से 58 बोतल शराब बरामद की है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने दस बोतल शराब के साथ मॉडल टाउन के रहने वाले सुरिंदर सिंह को गिरफ्तार किया है। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक शराब बेचने के लिए कस्टमर का इंतजार कर रहा है। जानकारी मिलते ही मॉडल टाउन में नाकाबंदी कर दी गई। इसी दौरान सुरिंदर सिंह हाथ में थैला लिए आते दिखाई दिया। जब उसे रोककर थैला चेक किया गया तो उसमें से 10 बोतल शराब मिली। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को 48 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार िकया है। पकड़ा गया ऑटो ड्राइवर पीरू बंदा मोहल्ला का रहने वाला सोनू है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी ऑटो में शराब लेकर बेचने जा रहा है।