पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • को ऑर्डिनेशन कमेटी ने निकाला रोष मार्च

को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने निकाला रोष मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबस्टेटपावर कॉरपोरेशन लिमिटेड सेंट्रल जोन की 32 एकड़ जमीन को बेचने के मुद्दे को लेकर बनाई गई को-ऑर्डिनेशन कमेटी ने सोमवार को डीसी दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। चीफ इंजीनियर दफ्तर से निकाले गए रोष मार्च के दौरान डीसी की गैरहाजिरी में जीए टू नवतेज सिंह बराड़ को उन्होंने सरकार के नाम मेमोरंडम सौंपा। प्रकाश सिंह मान ने कहा कि तो चीफ इंजीनियर और ही पावर कॉलोनी वाली जमीन खाली की जाएगी। यदि सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो संघर्ष को लेकर सड़क पर उतरेंगे।

पंजाब सरकार और मैनेजमेंट के खिलाफ किए गए इस रोष मार्च को इंजीनियर भूपिंदर खोसला, एचएस वालिया, जीएमएस सिद्धू, जसवंत जफर, हरभजन सिंह, स्वर्ण सिंह, कुलवंत सिंह, अशोक तोला ने संबोधित किया उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों के कारण आज राज्य में अस्थिरता का माहौल है। इससे शर्मनाक बात और क्या हो सकती है कि सरकार विभागों की जमीनों को ही बेच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार और पावरकॉम की मैनेजमेंट कॉम्प्लेक्स के दफ्तर को जबरदस्ती खाली करवा अलग-अलग जगहों पर शिफ्ट कर रही है। जिससे सिर्फ मुलाजिमों बल्कि उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

डीसी दफ्तर के बाहर पावरकॉम मुलाजिम धरना देते हुए।