पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालकिन को बाथरूम में बंद कर 60 तोले सोना, 3 लाख कैश लूटा

मालकिन को बाथरूम में बंद कर 60 तोले सोना, 3 लाख कैश लूटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकसाल पहले घर में रखे नेपाली नौकर ने दो साथियों के साथ मिलकर स्वैन क्लेक्शन (होजरी) के मालिक की प|ी को बंदी बनाकर 60 तोले सोना, डायमंड और तीन लाख कैश समेत 25 लाख की लूट को अंजाम दिया। सोमवार दोपहर दो बजे रानी झांसी रोड पर स्थित जीजीएन खालसा कॉलेज के पास कारोबारी अिनल वत्सा के घर पर आरोपियों ने वारदात की। उन्होंने कारोबारी की प|ी अंजू के मुंह में कपड़ा ठूंस कर टेप लगा दी और बिजली की तार के साथ हाथ-पांव बांधकर उसे बाथरूम में बंद कर दिया। नौकर वरिंदर बहादुर और उसके साथियों ने पेचकस से अलमारी का ताले तोड़ सामान उड़ा लिया।

कारोबारी की प|ी अंजू वत्सा ने बताया कि उन्होंने किसी तरह हाथ और पांव खोलकर पति अनिल वत्सा को वारदात की जानकारी दी। वह और उनका बेटा रचित मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी।

वारदात के बारे में सूचना मिलने पर एसीपी क्राइम जसविंदर सिंह, थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डॉग स्क्वॉयड, स्कैच आर्टिस्ट मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अंजू वत्सा की शिकायत पर नौकर वरिंदर बहादुर और उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मुंह में कपड़ा ठूंसने के कारण अंजू के मुंह पर सूजन और गले पर उंगलियों के निशान हैं। अनिल की फोकल प्वाइंट में फैक्ट्री है। वे परिवार समेत घर की पहली मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने फैक्ट्री के चपरासी की सिफारिश पर उसके पोते वरिंदर को एक साल पहले घरेलू काम के लिए नौकरी पर रखा था। वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में रहता था। पुलिस ने जांच के दौरान उसके चपरासी दादा को अपनी गिरफ्त में लिया है।

कैलेंडरमें लपेट कर लाए थे पेचकस: जांचऑफिसर ने बताया कि किसी को शक ना हो इसलिए आरोपी कैलेंडर में पेचकस, टेप और एक शर्ट लपेट कर लेकर आए थे। आरोपी भागते समय कैलेंडर, पेचकस और शर्ट छोड़ गए।

कमरेमें रखे डिब्बे में से लाया था तारें: वरिंदरके कमरे में एक स्टोर है। इसमें घर का सारा सामान रखा हुआ होता है। वरिंदर उसमें से ही अंजू को बांधने के लिए बिजली की तारें निकाल कर लाया था। आरोपी अंजू को बांधने के लिए ही अपने साथ शर्ट लाए थे। लेकिन अंजू के शोर मचाने पर उन्होंने शर्ट को फाड़ कर उसके मुंह में ठूंस दिया।

अनिल की फैक्ट्री के वर्कर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह दोपहर सवा एक बजे मालिक का खाना लेने के लिए घर गया था।