- Hindi News
- वार्डों में डेवलपमेंट होने से निराश भाजपा कौंसलरों ने मेयर के िखलाफ खोला मोर्चा
वार्डों में डेवलपमेंट होने से निराश भाजपा कौंसलरों ने मेयर के िखलाफ खोला मोर्चा
वार्डोंकी डेवलपमेंट होने से िनराश भाजपा कौंसलरों ने मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा ऑफिस में पार्टी की अोर कौंसलरों की आपातकाल मीटिंग में अपना दुखड़ा रोया और इसकी िशकायत पार्टी प्रधान कमल शर्मा और मंत्री अिनल जोशी से करने का फैसला किया।
मीटिंग में साफ कर दिया गया कि मेयर इस गलतफहमी में रहंे कि गठबंधन के कारण भाजपा कौंसलरों को उन्हें समर्थन देना मजबूरी है। मेयर ने भाजपा कौंसलरों को भिखारी बना दिया है, हर एक काम के लिए उन्हें कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ये मीटिंग भाजपा जिला प्रधान प्रवीण बांसल के दिशा निर्देशों पर जिला महामंत्री सुनील मौदगिल की ओर से बुलाई गई थी। इसमें सीनियर डिप्टी मेयर सुनीता अग्रवाल, डिप्टी मेयर आरडी शर्मा सहित एक दर्जन कौंसलर मौजूद थे। याद रहे कि शहर के 75 वार्डों में से अकाली दल के 29, भाजपा के 15 और कांग्रेस के 18 कौंसलर हैं।
मेयर हरचरण सिंह अपने कार्यकाल के करीब दो साल पूरे कर चुके हैं, लेकिन गठबंधन के इस कार्यकाल में भाजपा कौंसलर अपने वार्डों की डेवलपमेंट से खुश नहीं है। भाजपा कौंसलरों का ये भी गुस्सा है कि मेयर अपने स्वार्थ को कुछ कांग्रेस और आजाद कौंसलरों को अधिक तवज्जो दे रहे हैं। वहीं अब शिअद की ओर से चौधरी मदन लाल बग्गा को जिला प्रधान बनाए जाने से भी बग्गा खेमे के कुछ आजाद पार्षदों को अधिक तवज्जो मिलने से भी भाजपाई नाखुश हैं। इससे भाजपाइयों को अपना जनाधार भी खतरे में पड़ता दिखाई देने लगा है।
^मीटिंग में मेयर की ओर से सुनवाई करने की शिकायत पार्षदों ने की है। मीटिंग प्रवीण बांसल के दिशा निर्देशों पर बुलाई थी और अब पार्टी ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। सुनीलमौदगिल, महामंत्रीभाजपा
^वार्डों की डवलपमेंट में पार्षदों के साथ पिक एंड चूज किया जा रहा है, इस बारे में वे पहले भी मेयर के साथ बात कर चुके हैं और अब ये मुद्दा पार्टी स्तर पर पार्षदों ने उठाया है। पिक एंड चूज पूरी तरह से गलत है। आरडीशर्मा, डिप्टीमेयर
^मेरे ऊपर भाजपा कौंसलरों की ओर से लगाए गए पिक एंड चूज के आरोप बेबुनियाद हैं। मैं जल्द ही भाजपा के कौंसलरों से बैठक करूंगा। इससे पहले अकाली कौंसलरों से भी मीटिंग कर चुका हूं। स्थिति यह है िक िनगम के पास फंड ही नहीं है। अगर फंड होते तो रुके हुए काम पहल के आधार पर करवाए जाते। -हर