- Hindi News
- एससीएसटी कमीशन ने डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी िकए तलब
एससीएसटी कमीशन ने डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी िकए तलब
जमालपुरकी आहलूवालिया कॉलोनी में 27 सितंबर को दो सगे भाइयों के कत्ल मामले को गंभीरता से लेते हुए एससीएसटी कमीशन ने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों से जवाब-तलब किया है। सोमवार को यहां पहुंचे कमीशन के वाइस चेयरमैन डॉ.राजकुमार वेरका ने कैंप अदालत लगाकर मामले की सुनवाई की। उनके तलब करने पर डीसी रजत अग्रवाल की गैर-मौजूदगी में एक्टिंग डीसी सुप्रीत गुलाटी के अलावा पुलिस कमिश्नर प्रमोद बान और एसएसपी खन्ना हर्ष बांसल अपने मातहत अफसरों के साथ पहुंचे। जबकि मरने वाले दोनों युवकों के माता-पिता भी बयान दर्ज कराने आए।
कमीशन के वाइस चेयरमैन डॉ.वेरका के निशाने पर भी माछीवाड़ा थाने के एसएचआे मनजिंदर सिंह रहे। वह दो टूक बोले कि एसएचआे की निगरानी में पुलिस पार्टी रेड करने गई, फिर उसे कैसे और कौन बचा रहा है। कमीशन ने पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को आदेश दिया है कि आरोपी एसएचआे के खिलाफ भी केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने रोष जताया कि पुलिस कार्रवाई संतोषजनक नहीं है।
डॉ.वेरका ने कहा कि मरने वाले भाई दलित परिवार से थे। लिहाजा कमीशन की तरफ से आदेश दिया गया है कि इस मामले में दलित उत्पीड़न की धाराएं भी जोड़ी जाएं। इसी मकसद से इस मामले में डीसी और पुलिस कमिश्नर को समन जारी कर केस की डिटेल जानकारी मांगी गई है। कमीशन ने पुलिस कमिश्नर को अपने स्तर से भी अलग से जांच करने को कहा है। उनके माता-पिता को फौरन 5-5 लाख दिए जाएं।
वहीं, परिवार से शोक जताने के लिए पूर्व सांसद जगमीत सिंह बराड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह मामले की सीबीआई जांच करवाने के लिए होम मिनिस्टर से भी मिलेंगे।
हरिंदर-जतिंदर ने आप कैंडीडेट को दिलाए थे बंपर वोट: पेज8 पर
एससीएसटी कमीशन के वाइस चेयरमैन डॉ. वेरका को माता-पिता ने बयाने दर्ज कराए
दहशतगर्दी
वर्दी की
मैनूं कुछ नहीं चाहिदा, बस मेरे भरावां दे कातला नूंह फांसी दे दो। मेरे भरा किसे नूं कुछ नहीं सी कैहंदे। आेहनां नूंह धोखे नाल मरवाया गया है। ऐसा कहते ही जमालपुर की आहलुवालिया कॉलोनी में पुलिस फायरिंग के दौरान मरे हरिंदर और जतिंदर की बहन रूपिंदर फूट-फूट कर रोने लगी। दोनों भाइयों की तस्वीर हाथ में लिए रो रही रूपिंदर को सभी लोग चुप करवाने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन रूपिंदर का रो-रोकर बुरा हाल था। रूपिंदर ने कहा कि उसके भाइयों ने उसे कबड्डी खेलने के लिए प्रेरित किया। ग