पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्गा माता मंदिर में सप्तशती पूजन

दुर्गा माता मंदिर में सप्तशती पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जगराओंपुल पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में मां के पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा सप्तशती पूजन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न परिवार के लोगों ने पूजा करवा का मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पूजा का विशेष महत्व है, क्योंकि दुर्गा सप्तशती के पाठ से साधक को धन, यश, कीर्ति की प्राप्ति होती है।

इस पूजा का आयोजन मंदिर परिसर मे पिछले 25 सालों से किया जा रहा है। पूजा में सर्वप्रथम गोरी गणेश पूजन, ओमकार, श्री पूजन, ब्राह्म, विष्णु, महेश का पूजन, 64 योगिनी पूजन, वास्तु देवता पूजन, सप्त ऋषि पूजन, नव ग्रह देवता पूजन, कलश पूजन, ज्योति पूजन, मां दुर्गा पूजन किया गया। दुर्गा सप्तशती पूजन लगातार नौ दिन चलता रहता है। नवरात्रों में दुर्गा सप्तशती पूजन में दैनिक भास्कर परिवार के संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता परिवार सहित कृष्ण गुप्ता परिवार, राम चंद्र परिवार, आत्मा राम परिवार ने मां का पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

जगराओं पुल पर स्थित दुर्गा माता मंदिर में मां के पावन नवरात्रों के उपलक्ष्य में दुर्गा सप्तशती पूजन करते श्रद्धालु।