पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेलमेट हाथ में पकड़ने के लिए नहीं, सिर के लिए है : पंजाब जागृति मंच

हेलमेट हाथ में पकड़ने के लिए नहीं, सिर के लिए है : पंजाब जागृति मंच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबजागृति मंच के सदस्यों ने गुरु नानक मिशन चौक में करीब एक घंटे तक लोगों को ट्रैफिक रूल्ज बारे अवेयर किया। मंच के जनरल सेक्रेटरी दीपक बाली ने कहा, तेज स्पीड से गाड़ी चलाना मौत को दावत देना हैै। इस दौरान जिन लोगों ने हाथ में हेलमेट पकड़े थे, उनको टोका गया कि यह सिर पर पहनने के लिए है। अभियान में गुरमीत वारिस, कुलविंदर हीरा, संतोख सिंह राजू, प्रियंका शर्मा, उत्कर्षा शर्मा, सूरज सभ्रवाल, विशाल शर्मा, राजन जोशी, हतिंदर शर्मा इत्यादि मौजूद थे।

मोहाली | जीरकपुरमें फ्लाईओवर पर 6 फरवरी को हुए हादसे के बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर के सभी स्कूलों के लिए सकुर्लर जारी कर दिया है। लिखा गया है वह मॉर्निंग एसेंबली में स्टूडेंट्स को ट्रैफिक रूल्ज बारे अवेयर करें। स्कूल में गाड़ी लाने से मना करें। डीएसपी ट्रैफिक रामचंदर इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह सोहल ने टीम के साथ फेज 3बी1 स्थित मॉडल सीनियर सकेंडरी स्कूल में जाकर टीचर्स के साथ मीटिंग की। दिक्कतों को भी सांझा किया।

अमृतसर में डॉ. चावला ने कहा, हेलमेट पहनने की आदत बनाओ।

पटियाला | निफ्डइंस्टीच्युट के स्टूडेंट्स स्टाफ ने लीला भवन चौक में करीब एक घंटा लोगों को ट्रैफिक नियम अपनाने की अपील की। स्टूडेंट्स ने करीब 50 लोगों को अवेयर किया। इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर मोनिका कथूरिया ने कहा, वाहन चालक चाहे पुरुष हो या फिर महिला सबको ट्रैफिक रूल्ज अपनाने चाहिएं। कथूरिया ने कहा कि आज के समय में होने वाले सड़क हादसों का मुख्य कारण ही ट्रैफिक नियम को अपनाना है। दुर्घटनाएं तभी होती हैं जब हम सावधानी नहीं बरतते।

अमृतसर | वार्डनंबर 49 के पार्षद डॉ. राम चावला ने लोगों से अपील की कि ट्रैफिक रूल्ज की पालना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। अगर हम रूल्ज की पालना की शुरुआत अपने से करेंगे, तो हम देखकर दूसरे लोग जागरूक होंगे। सीट बेल्ट और हेलमेट पहनने की हमें आदत बना लेनी चाहिए। ताकि वाहन चलाते समय अचानक हादसे में हमारे शरीर पर गंभीर चोट लगें। डॉ. चावला ने ऑटो चालकों को ओवरलोड सावरियां बैठाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर मोनू महाजन, शाम कपूर, अशोक पूरी, मुकेश खन्ना, राकेश सरीन, सुखदेव कुमार, दविंदर शर्मा, भजन लाल, सीमा, बलजीत सिंह रुबी, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

लुधियाना | पुलिसकी ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के सदस्य भी मुहिम में आगे आए हैं। रविवार को ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी के मेंबर जसपाल सिंह बंटी और संजीव चौधरी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चौड़ा बाजार में लोगों को ट्रैफिक रूल्ज बारे अवेयर किया। उन्होंने वहां से गुजरने वाले लोगों को गुलाब के फुल देकर ट्रैफिक रूल्ज के बारे में समझाया। बंटी ने कहा कि हमारी जिंदगी फुलों जैसी नाजुक है। ट्रैफिक रुल्स फॉलो ना करके इस जिंदगी को सड़कों पर ना गंवाए। इस दौरान कमेटी के मेंबरों ने लोगों को कार चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, फोन पर बात ना करने और ड्रंकनड्राइवर ना चलाने की अपील की। कमेटी सदस्यों ने करीब 90 वाहन चालकों से रूल्ज फॉलो करने की अपील की।

लुधियाना में ट्रैफिक एडवाइजरी कमेटी ने लोगों को फूल बांटे।

जालंधर में पंजाब जागृति मंच ने रूल्ज अवेयनेस मुहिम चलाई।