- Hindi News
- दो साल में खुद ही हरा भरा बना दिया पार्क
दो साल में खुद ही हरा-भरा बना दिया पार्क
घरके सामने पार्क की जगह पर पड़ी गंदगी दिखी तो हाउसवाइफ से बर्दाश्त हुई। पार्क की तस्वीर बदलने की खुद रिस्पॉन्सिबिलिटी ले ली। इरादा दृढ़ था और टारगेट साफ। दो साल लगे और खस्ताहाल पार्क हरा-भरा बना दिया। अपने दम पर 500 गज का पार्क डेवलप करने की यह सक्सेस स्टोरी है बीआरएस नगर के एच ब्लॉक में रहने वाली भारती सूरी की। जो खुद पार्क डेवलप करने के काम के लिए प्रेरणा बन गई हैं।
5साल से कर रही मेंटेन: बिजनेसमैनविनीत सूरी की प|ी भारती पिछले 5 साल से पार्क मेंटेन भी कर रही हैं। भारती बताती हैं कि 7 साल पहले यहां शिफ्ट हुए तो पार्क बुरे हाल में था। आखिर कब तक सबकी तरह सरकारी डिपार्टमेंट को कोसती। इसलिए मैंने सोच लिया कि इस पार्क को खुद डेवलप करना है। कड़ी मेहनत से पार्क डेवलप किया तो अब मेंटीनेंस का भी जिम्मा संभाल लिया।
भारती सूरी
अगर आपके पास भी है कोई ऐसा उदाहरण या खुद डेवलप करना चाहते हैं पार्क तो 9855400391 या मेल आईडी manish.sharma4@dbcorp.in पर दैनिक भास्कर से शेयर करें।
भारती सूरी ने बताया कि फैमिली की हेल्प से शुरू में मैंने पूरा दिन पार्क में लगाया। लेबर के साथ खुद भी काम में जुटी। नर्सरी से लाकर गुलमोहर, पाम ट्री फूल लगाए। स्टोन टाइलें लगवाकर वाकिंग स्पेस बना डाली। सेफ्टी के लिए चारों तरफ ग्रिलों के साथ जालियां भी लगाई। आसपास के लोग भी सपोर्ट करते हैं। जब यहां लोगों को घूमते देखती हूं तो लगता है कि मेरी मेहनत सफल हो गई। अगर मिल-जुलकर कोशिश हो तो थोड़े धैर्य मेहनत से पार्क डेवलप कर सकते हैं।