- Hindi News
- अपोलो में दाखिल स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत
अपोलो में दाखिल स्वाइन फ्लू के मरीज की मौत
लुधियाना|सतगुरु प्रतापसिंह अपोलो हॉस्पिटल में दाखिल स्वाइन फ्लू के 57 वर्षीय मरीज की बुधवार को मौत हो गई। उसे पहले बठिंडा के आदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च में दाखिल कराया गया था। स्वाइन फ्लू कंफर्म होने के बाद उसे 1 फरवरी को लुधियाना के अपोलो अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही लुधियाना में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 3 हो गई है। हालांकि पिछले दो दिनों से स्वाइन फ्लू का कोई नया केस सामने नहीं आया है। अब तक 14 मरीजों के टेस्ट पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। जिनमें से 5 लुधियाना और बाकी दूसरे जिलों के हैं। स्वाइन फ्लू से मरने वालों में जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के मरीज शामिल हैं।