- Hindi News
- बीएससी फैशन डिजाइनिंग सेकेंड ईयर का रिजल्ट घोषित
बीएससी फैशन डिजाइनिंग सेकेंड ईयर का रिजल्ट घोषित
गुरु नानक गर्ल्स काॅलेज में फैशन डिजाइनिंग की टॉपर स्टूडेंट रमनदीप कौर।
पांचवीं पोजीशन लेने वाली अमनदीप कौर ने बताया कि उन्होंने एक साल तक काफी मेहनत की है। रोजाना क्लासेस लगाने के बाद रिविजन भी करना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। उसी मेहनत और लग्न का परिणाम है। इसके अलावा घर वालों ने भी पूरा साथ दिया है। टीचर्स से जीतनी बार भी जो भी सवाल पूछा है उसका पूरी अच्छी तरह जवाब मिला है।
बीएससी फैशन डिजाइनिंग में पहली पोजीशन लेने वाली रमनदीप कौर ने बताया कि उन्हें परिवार वालों का हमेशा ही साथ मिला है। टीचर्स ने भी बहुत ज्यादा सहायता की है। इसके साथ ही रोजाना पढ़ाई डिजाइनिंग करने से भी मुझे काफी सहायता मिली है। इसके साथ ही मैंने खुद भी रिसर्च करके काफी मेहनत की, जिसका परिणाम आज मिला है।
टीचर्स का रहा सहयोग
मैंने खूब की मेहनत
{अमनदीप कौर सहोता ने कॉलेज में दूसरी पोजिशन हासिल की
भास्करन्यूज|लुधियाना
मॉडलटाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की स्टूडेंट्स ने बीएससी फैशन डिजाइनिंग सेकंड इयर के रिजल्ट में यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल की। कॉलेज की स्टूडेंट्स ने पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित किए गए रिजल्ट में पहली पोजीशन, पांचवीं और छठी पोजीशन लेकर कॉलेज का नाम रोशन किया।
फैशन डिजाइनिंग में स्टूडेंट्स की ओर से हमेशा ही शानदार प्रदर्शन किया जाता रहा है। कॉलेज की रमनदीप कौर ने 85 फीसदी अंकों के साथ यूनिवर्सिटी और कॉलेज में पहली पोजीशन ली है, वहीं अमनदीप कौर सहोता ने 83.8 फीसदी नंबर्स के साथ यूनिवर्सिटी में पांचवीं और कॉलेज में दूसरी पोजीशन हासिल की। वहीं, जगमन प्रीत कौर और जगदीप कौर ने 82.6 फीसदी अंक लेकर यूनिवर्सिटी में छठी और कॉलेज में तीसरी पोजीशन हासिल की।
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ.चरनजीत माहल ने सभी स्टूडेंट्स को उनकी सफलता पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स की लग्न और मेहनत की वजह से ही वो पोजीशन लेने में सफल हो पाई हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स को आगे इसी तरह तरक्की हासिल करने कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज में स्टूडेंट्स को हर प्रकार की सुविधा दी जाती है। जिससे वे आगे बढ़ सकें। वहीं स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का श्रेय कॉलेज स्टाफ और माता-पिता को दिया है।
जीएनजीसी की रमनदीप कौर टॉपर