- Hindi News
- लुधियाना में केरल के लोग मनाएंगे ओणम का त्याेहार
लुधियाना में केरल के लोग मनाएंगे ओणम का त्याेहार
लुधियाना| उदयकेरल आर्ट्स और स्पोर्ट्स क्लब रविवार 14 सितंबर को ओणम त्यौहार मनाया जायेगा। इसमें पब्लिक मीटिंग, कल्चरल प्रोग्राम और ट्रेडिशनल ओणम भोज का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा। यह शहर के श्री शिव शक्ति ऑडिटोरियम, किदवई नगर में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमारी परंपरा का एक हिस्सा है।
भारतवर्ष एक ऐसा देश है जहां साल भर में कई परंपरागत एेतिहासिक मेले त्योहार मनाए जाते हैं। ओणम भी भारतवर्ष के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसलिए इसे बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।