- Hindi News
- सेंट जीडीएस काॅन्वेंट स्कूल में करवाया गया कवि सम्मेलन
सेंट जीडीएस काॅन्वेंट स्कूल में करवाया गया कवि सम्मेलन
लुधियाना|सेंट जीडीएसकाॅन्वेंट स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा में स्कूल के छात्रों को अध्यापकों ने हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हमें अपनी हिंदी भाषा को बोलना चाहिए। इस प्रोग्राम को प्राचार्या महोदया उपासना गौतम की देख रेख में कवि सम्मेलन करवाया गया। इस अवसर पर स्कूल के स्टूडेंट्स ने काफी उत्साह के साथ हिस्सा लिया अपने हुनर को पेश किया। वहीं उपासना गौतम ने स्कूल में हिंदी है भारत की बिंदी के विषय पर अपने विचारों को पेश किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक मनमोहन सिंह ने छात्रों को हिंदी दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि चाहे अंग्रेजी भाषा का प्रचलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है पर हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा होने के साथ-साथ बड़ी सरल है।