पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोबाइल के इस्तेमाल पर हुआ डिबेट

मोबाइल के इस्तेमाल पर हुआ डिबेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टूडेंट्स ने की इजी-डे की विजिट

लुधियाना|दुगरी रोडस्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने इजी डे का भ्रमण किया। रायन स्कूल की द्वारा लगातार विभिन्न जगह का दौरा करवाया जाता है। इससे बच्चों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां मिलती हैं। इस अवसर पर बच्चों को सामान खरीदने के बारे में भी बताया गया। स्कूल की प्रिंसिपल रीतू स्याल ने बताया कि इस तरह के भ्रमण करवाने से बच्चों का जहां कई प्रकार की जानकारियां मिलती हैं, वहीं दूसरी ओर उनका बौद्धिक विकास भी होता है।

लुधियाना|जमालपुर स्थितरायन इंटरनेशनल स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। तीसरी से लेकर पांचवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स के बीच कंपीटिशन हुए। हिंदी लेख कंपीटिशन, हिंदी हास्य कविता और वाद-विवाद कंपीटिशन में बच्चों ने हिस्सा लिया। मोबाइल का प्रयोग ठीक है अथवा गलत पर कंपीटिशन रखा गया था। स्टूडेंट्स ने मोबाइल के लाभ तथा हानियों के बारे में अपने-अपने विचार रखे। हिंदी भाषा पर अच्छी पकड़ के लिए स्कूल प्रिंसिपल गुरपाल कौर आनंद ने सभी स्टूडेंट्स की सराहना की। उन्होंने बच्चों को अपनी मातृ भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में अंग्रेजी विषय भी जरूरी है और इसे ग्लोबल भाषा माना जाता है, लेकिन हमें अपनी राष्ट्रीय भाषा को भूलना नहीं चाहिए। प्रिंसिपल ने सभी विजेता स्टूडेंट्स को इनाम देकर सम्मानित किया