बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी सामग्री
लुधियाना। जम्मू-कश्मीरमें आई प्राकृतिक आपदा में फंसे लोगों की सहायता के लिए राशन सामग्री से भरा एक ट्रक जिंदगी लाइव फाउंडेशन द्वारा कैलाश चौक से रवाना किया गया। ट्रक रवाना करने के लिए पार्षद रेणू मिंटू शर्मा, अकाली दल के जिलाध्यक्ष मदन लाल बग्गा, अश्विनी सहोता आदि विशेष रूप से पहुंचे। चौधरी मदन लाल बग्गा ने कहा कि जिंदगी लाइव फाउंडेशन की तरफ से किया गया काम सराहनीय है। जिंदगी लाइव फाउंडेशन के अशोक मरवाहा ने बताया कि जल्द ही कपड़ों से भरा एक ट्रक भी जम्मू कश्मीर भेजा जाएगा। इस मौके पर बलराम मेहता, योगेश गुप्ता, कपिल अरोड़ा, सचिन कपूर, रिंकू जस्सल, विमल कपूर, पवन शर्मा, अरुण कुमार, साहिल वर्मा, बॉबी शर्मा, जसप्रीत सिंह, राजेश कपूर, प्रवेश टिक्का, सुशील बजाज, संदीप मदान, अनुज बहल मौजूद थे।