- Hindi News
- राधा स्वामी रोड पर दो पक्ष भिड़े, पांच जख्मी
राधा स्वामी रोड पर दो पक्ष भिड़े, पांच जख्मी
राधास्वामीरोड पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से जमकर हथियार चले। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
जख्मियों की पहचान राधा स्वामी रोड के प्रवीन कुमार, राजिंदर कुमार, प्रमोद कुमार और दूसरे पक्ष के लोगों की पहचान संदीप कुमार अमरदीप कुमार के रूप में हुई है। मामले की सूचना मिलते ही थाना शिमलापुरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली रही है। जिसके चलते सोमवार की रात 8 बजे के करीब राधा स्वामी रोड पर दोनों पक्षों के हथियारबंद लोग आपस में भिड़ गए। जिस कारण 5 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। एक पक्ष के प्रवीन का कहना है कि उसका भाई प्रमोद राधा स्वामी रोड पर स्थित चाय की पर बैठा था।
इस दौरान संदीप, अमरदीप अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर वहां आए और प्रमोद से मारपीट करने लगे। जब इसकी जानकारी उसे उसके भाई राजिंदर को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए। संदीप उसके साथियों ने उन पर भी हमला कर जख्मी कर दिया और मौके से फरार हो गए।
प्रवीन का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों को राजनीतिक शह मिली है। वहीं संदीप ने बताया कि प्रदीप पक्ष के लोगों से से उनकी पुरानी रंजिश चली रही है। जिसके चलते वह पहले भी कई बार झगड़ा कर चुके हैं। संदीप ने बताया वह अपने भाई अमरदीप के साथ किसी काम के चलते राधा स्वामी रोड से गुजर रहा था।
इसी दौरान प्रमोद ने उन्हें जबरन रास्ते में रोक लिया और अपने भाई प्रवीन, राजिंदर और साथियों को बुलाकर हथियारों से उन पर हमला कर दिया। जिस कारण वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।