पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंिडयां कलां : घरवालों के साथ भाई से मिलने गया चंडीगढ़, घर खंगाल ले गए चोर

मुंिडयां कलां : घरवालों के साथ भाई से मिलने गया चंडीगढ़, घर खंगाल ले गए चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच लोगों के घरों और मोबाइल शॉप में हुई चोरी

घरवालेचंडीगढ़ घूमने गए और चोर घर से नकदी, जेवर और अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात मुंडिया कलां के राम नगर में हुई। पड़ोसी ने घर के ताले टूटे देख इसकी जानकारी उनके घरवालों को दी। जानकारी मिलते ही लोग घर लौटे और देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने की एक अंगूठी, एक चेन, एक मंगलसूत्र, चार पायल, 40 हजार रुपए, दो गैस सिलेंडर अन्य सामान चुरा ले गए हैं। बाद में मकान मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और मुंडियां कलां के रहने वाले जोगराज की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

कांस्टेबल कुलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। वह अपने घरवालों के साथ चंडीगढ़ स्थित अपने भाई से मिलने घूमने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बताया कि उनके घर के ताले टूटे हुए हैं। जिसके चलते शिकायतकर्ता वापस घर गया। घर आकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी पेटी के ताले टूटे हुए थे।

जोगराज ने बताया कि उसकी प|ी पिछले काफी समय से बीमार है। जिस कारण उसकी दवा चल रही है। उसने प|ी के इलाज के लिए बैंक से 40 हजार रुपए निकलवाए थे। लेकिन चोर पहले ही वारदात को अंजाम देकर नकदी चुरा कर ले गए।

लुधियाना|शिवाजी नगरमें चोरों ने एक ही रात में सगे भाइयों के घरों से नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिए। वारदात के समय दोनों परिवार के लोग घर की छत पर सो रहे थे। सुबह जब लोग उठे तो देखा कि कमरे के ताले खुले थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर 12 हजार, 4 मोबाइल अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। चोरी के शिकार हुए लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने बलविंदर सिंह की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। जांच अफसर ने बताया कि बलविंदर सिंह रविवार की रात को खाना खाने के बाद घर की छत पर सो गया। सुबह जब उठकर नीचे आया तो देखा कि घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। उसका पर्स वहीं फेंका गया था जिसमें 6 हजार रुपए थे। घर से दो मोबाइल भी गायब थे। इसी दौरान पता चला कि साथ के घर में रहते बलविंदर के भाई के घर से चोर दो मोबाइल, 6 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए हैं।

लु