- Hindi News
- वुमन सेल के बाहर पीड़ित महिलाओं ने जताया रोष
वुमन सेल के बाहर पीड़ित महिलाओं ने जताया रोष
वुमनसेलमें सुनवाई होने और दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर पीड़ित महिलाओं ने थाने में रोष जताया। महिलाओं का आरोप था कि वह पिछले कई महीनों से वुमन सेल में अपनी शिकायत पर कार्रवाई के लिए चक्कर लगा रही हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। हर बार उन्हें कोई कोई बहाना बनाकर वापस भेज दिया जाता है। सुनवाई से पहले ही उन पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया जाता है। कई बार तो दूसरे पक्ष के सामने ही उन्हें प्रताड़ित किया जाता है। लड़के पक्ष पर बिना बताए ही मामला दर्ज कर उनकी जमानत भी बिना बताए करवा दी जाती है। रोष जताने वाली में राष्ट्रीय धर्म की बबीता आहूजा, सुरेंदर सूद, मधु वर्मा, अनुराधा ढल्ल, तारा रानी, साधना शर्मा, बाल कृष्ण शर्मा, अशोक शर्मा, रेनू बाला, सोहन लाल गर्ग मौजूद थीं।