पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कागज पूरे होने के बाद भी बाइक बॉन्ड करने का मामला

कागज पूरे होने के बाद भी बाइक बॉन्ड करने का मामला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिनाकोईबात सुने दो युवकों की बाइक बॉन्ड करने का पुलिस पर आरोप लगाकर बीजेपी एससी मोर्चा के जिला सचिव जतिंदर गोरिआन अन्य ने थाना मोती नगर के बाहर रोष प्रदर्शन किया। जतिंद्र गोरिआन ने बताया की थाना मोती नगर की पुलिस ने रविवार को जमालपुर स्थित अर्बन एस्टेट के अयप्पा मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान जमालपुर कॉलोनी का रहने वाला राजिंदर सिंह और संजय गांधी कॉलोनी का अरुण कुमार अपनी-अपनी बाइक से किसी काम के सिलसिले में कहीं काम से जा रहे थे।

जब वह अयप्पा मंदिर के पास पहुंचे तो नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों ने उन्हें रोक लिया और गाड़ी का कागज दिखाने ले लिए कहा। राजिंदर का आरोप था कि पुलिस को पूरे कागज चेक करवाने के बाद भी जबरन उसका मोटरसाइकिल बॉन्ड कर दिया गया।

^युवकों द्वारा लगाए जा रहे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। युवकों को पहले मोटरसाइकिल के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया था। लेकिन चालान के डर से उन्होंने दस्तावेज नहीं दिखाए। जिस कारण मोटरसाइकिल बॉन्ड किया गया था। लेकिन बांड होने के बाद वह दस्तावेज दिखाने लगे। कमलजीतसिंह, सबइंस्पेक्टर थाना मोती नगर।