- Hindi News
- ट्राली को घसीटता ले गया ट्राला मकान में जा घुसा, चार की मौत
ट्राली को घसीटता ले गया ट्राला मकान में जा घुसा, चार की मौत
संगरूर-धूरीरोड पर गांव बेनड़ा में बुधवार सुबह करीब 5 बजे ट्राले और ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक गंभीर जख्मी हो गया। हादसे के दौरान ट्राला ट्रैक्टर-ट्राली को घसीटते हुए दीवार तोड़कर एक मकान में जा घुसा था। मृतकों में तीन ट्राला सवार हैं जबकि एक ट्राली चालक है।
बुधवार सुबह करीब 5 बजे रेत-बजरी से भरा ट्राला लुधियाना की तरफ से संगरूर जा रहा था। ट्राले के आगे जा रही धान से भरी ट्रैक्टर- ट्राली सड़क पर खड़े ट्रक को क्रॉस करने लगी तो पीछे से रहे ट्राले ने उनसे चपेट में ले िलया। ट्राला चालक जगरूप सिंह निवासी खाई (निहाल सिंह वाला), कर्म सिंह निवासी मलन (मुक्तसर) और गुरजंट सिंह निवासी मोदीखेड़ा (अबोहर) की मौत हो गई है। ट्राली चालक मक्खन सिंह निवासी बेनड़ा ने भी दम तोड़ दिया।
जबकि उसके साथ सवार नौजवान अमरीक सिंह निवासी बेनड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया है। अमरीक सिंह की हालत को देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी के लिए रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एडीसी प्रीतम सिंह जौहल, एसडीएम ईशा सिंगल और डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे मौके पर पहुंच गए। भयानक हादसे के चलते ट्राले में सभी मृतकों के शव बुरी तरह से फंस गए थे। ऐसे में प्रशासन की ओर से तुरंत चार क्रेनों को मौके पर बुलाया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को ट्राले से निकाला जा सका।
ट्राला गांव के पूर्व सरपंच अजैब सिंह के घर की दीवार को तोड़ता हुआ घर में जा घुसा था। परिवार के सदस्य घर के इस हिस्से को रहने की बजाय समान रखने के लिए इस्तेमाल करते थे। ऐसे में परिवार के सदस्य बच गए हैं परंतु घर के दो कमरों और समान का नुकसान हुआ है।
धूरी सदर थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह ने बताया है कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले में सड़क पर खड़े ट्रक और हादसाग्रस्त ट्राला चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
कैप्शन: संगरूर: हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे लोग। 24एसएनजी1
कैप्शन: संगरूर: मौके का जायजा लेते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू अन्य अधिकारी। 24एसएनजी2
कैप्शन: संगरूर: घर की दीवार तोड़कर अंदर घुसा ट्राला। 24एसएनजी3