- Hindi News
- अब आप तय करेंगे कब, किस वक्त लगवानी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
अब आप तय करेंगे कब, किस वक्त लगवानी है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
1.60 लाख की पेंडेंसी से बढ़े चक्कर
फोन नंबर पर भी अप्वाइंटमेंट
खत्म हो चुकी है डेडलाइन
मनीष शर्मा| लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in
अगर आप हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्लाई कर चुके हैं और अब इस टेंशन में हैं कि प्लेट कब बनेगी? उसकी फिटिंग कब होगी? या आज जाऊंगा तो नंबर प्लेट की गाड़ी पर फिटिंग होगी या नहीं? तो टेंशन छोड़िए क्योंकि अब आप घर बैठे www.hsrppunjab.com पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं।
इसमें 8 सिंपल स्टेप से अपनी सुविधा के हिसाब से दिन टाइम सेलेक्ट कर सकेंगे। इंटरनेट पर ऑनलाइन जो आपने डिटेल्स दी, वो कंपनी के पास भी पहुंच जाएंगी। प्री अप्वाइंटमेंट वाली स्लिप का प्रिंट आउट लेकर फिटिंग सेंटर पहुंचने पर आपको प्लेट तैयार मिलेेगी। स्टेट ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के शिकंजा कसने पर नंबर प्लेट लगा रही एग्रोस इंपेक्स (आई) प्राइवेट लिमिटेड ने लोगों के लिए यह सुविधा शुरू की है। कंपनी के जोनल ऑपरेशन मैनेजर नितिन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
^ कंपनी ने स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल से काम सुधारने के लिए एक महीने का टाइम मांगा है। मैंने इनको स्पष्ट कर दिया है कि जो भी सुविधा देनी है, वो 100 परसेंट होनी चाहिए काम चलाऊ नहीं। -अनिलगर्ग, डीटीओ
उपकार नगर के रहने वाले ललित मल्होत्रा ने www.hsrppunjab.com वेबसाइट पर जाकर अपनी कार रिट्ज (PB-10 DJ 1415) की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए अप्वाइंटमेंट लिया। उन्होंने बताया िक वेबसाइट पर जाकर \\\"शैड्यूल यूअर अप्वाइंटमेंट\\\' की ऑप्शन पर क्लिक किया तो न्यू ऑनलाइन एचएसआरपी फिटमेंट अप्वाइंटमेंट एप्लीकेशन के नाम से नई विंडो खुली। इसमें \\\"बुक\\\' ऑप्शन पर क्लिक करके लुधियाना आरटीओ सेलेक्ट किया। फिर ऑप्शन आने पर नंबर प्लेट अप्लाई करने के बदले मिली रसीद का यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर (यूआईएन) PB-10-116-116607 भरा। इसके बाद कार का नंबर भरा। फिर मोबाइल नंबर भरकर डेट टाइम की ऑप्शन आई। उसमें सुबह 9.30 से शाम 5.30 बजे तक का टाइम था। मैंने 7 अक्टूबर को सुबह 11.30 से 12.30 का टाइम सलेक्ट कर दिया। अब इसका प्रिंटआउट लेकर कंपनी के जालंधर बाईपास स्थित दानामंडी के फिटिंग सेंटर में जाना होगा। यह प्रिंट आउट को दिखाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगा दी जाएगी। यह प्रोसेस एक्सलेंट है और धक्के खाने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
अप्वाइंटमेंट