- Hindi News
- शहर के साथ गांवों तक भी पहुंचेगी सिटी बस
शहर के साथ गांवों तक भी पहुंचेगी सिटी बस
अबसिटी बस केवल शहर ही नहीं, बल्कि जिले के गांवों तक पहुंचेगी। लुधियाना सिटी बस सर्विस लिमिटेड (एससीबीसीएल) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग के दौरान इस बारे में एक प्रपोजल को मंजूरी दी गई। इस योजना के तहत सिटी बस को खन्ना, हंबड़ा, रायकोट, फिल्लौर समेत जिले के हर कोने तक ले जाने की प्लानिंग है। निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल की अोर से ये प्रपोजल लाया गया। मंजूरी के लिए ये प्रपोजल सरकार को भेजा जाएगा।
वीरवार को कमिश्नर कैंप ऑफिस में सिटी बस बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग थी। इसमें एडिशनल कमिश्नर नीरू कत्याल, असिस्टेंट कमिश्नर सतवंत सिंह, डीटीओ अनिल गर्ग, जीएम बलजीत सिंह और अन्य अफसर मौजूद थे। मीटिंग में सिटी बस की साल 2013-14 की बैलेंस शीट को मंजूरी दी गई। इसके अलावा नए टेंडर पर भी सभी मेंबर्स की मंजूरी ले ली गई।