पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकार ने दी राहत, अब जनता भरे अपना प्राॅपर्टी टैक्स : बग्गा

सरकार ने दी राहत, अब जनता भरे अपना प्राॅपर्टी टैक्स : बग्गा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुिधयाना | पंजाबसरकार ने प्राॅपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से मुक्त करके प्रति वर्ग गज के हिसाब से फ्लैट रेट लागू करके जनता को अफसरशाही के चंगुल से मुक्त किया है। अब जनता का फर्ज है कि वे राज्य अपने शहर के विकास के लिए प्रापर्टी टैक्स अदा करे। यह बातें अकाली दल लुधियाना शहरी -1 के अध्यक्ष और व्यापार ट्रेड बोर्ड पंजाब सरकार के उपचेयरमैन मदन लाल बग्गा ने अशोक नगर में युवा अकाली नेता नरिन्द्र कक्कड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कही। यहां मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल, पार्षद रघबीर सिंह बीरा, रेनू बांसल, युवा अकाली दल उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह धर्मपुरा रुपेस तनेजा, मनोज कक्कड़, राकेश बसंत, शंटू गुप्ता, सुखविन्दर गरचा, राज चावला, सूजल कक्कड़, संयम नरूला, रवि गुंबर और सतीश कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे।