- Hindi News
- स्वच्छ भारत वीक सफाई मुहिम के उद् घाटन से गायब रहे मेयर कमिश्नर
स्वच्छ भारत वीक सफाई मुहिम के उद् घाटन से गायब रहे मेयर-कमिश्नर
लुधियाना|स्वच्छ भारतवीक के तहत वीरवार को वॉर्ड-31 में सफाई मुहिम के उद्घाटन के दौरान मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और निगम कमिश्नर प्रदीप कुमार अग्रवाल नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी में डिप्टी मेयर आरडी शर्मा, जोनल कमिश्नर पीएस घुम्मन इलाका पार्षद नरिंदर सिंह मल्ली ने सड़क पर झाडू लगा इस सफाई अभियान की शुरुआत करवाई। मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया ने सुबह कहीं बाहर जाना था और इसलिए सुबह के इस शेड्यूल में तबदीली कर सफाई मुहिम सुबह नौ बजे शुरू करने को कहा था। इसलिए कार्यक्रम सुबह नौ बजे किया गया पर मेयर नहीं आए।
हालांकि निगम कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल बाद में सेखोंवाल में चलाई गई मुहिम में शाामिल हुए। इस अवसर पर अस्सिटेंट कमिश्नर एएस सेखों, डा. विपुल मल्होत्रा और अन्य स्टाफ मौजूद था। दूसरी ओर, सफाई मुहिम के दौरान झाड़ू लगाने से काफी धूल-मिट्टी जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
स्वच्छ भारत वीक के तहत वीरवार को जहां एक ओर वॉर्ड-31 में सफाई मुहिम की शुरुआत की गई वहीं दूसरी अोर इस बात का खयाल नहीं रखा गया कि सफाई के दौरान उड़ने वाली धूल-मिट्टी से लोगों को होने वाली परेशानी से कैसे बचाव हो फोटो: भास्कर