पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल ट्रस्ट की लीना टपारिया बनीं पंजाब अध्यक्ष

पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी मेमोरियल ट्रस्ट की लीना टपारिया बनीं पंजाब अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना|पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी मेमोरियल ट्रस्ट पंजाब ने लीना टपारिया को ट्रस्ट का पंजाब अध्यक्ष और पवन गर्ग को उपचेयरमैन नियुक्त किया है। मीटिंग में ट्रस्ट के चेयरमैन कृष्ण कुमार बावा ने ओहदेदारों को पदभार ग्रहण करवाया।

बावा ने ट्रस्ट की तरफ से हिंदू धर्म के मंदिरों में गाई जाने वाली ओम जय जगदीश हरे आरती के रचयिता पंडित श्रद्धा राम फिल्लौरी जी के 277वें जन्म दिवस पर 30 सितंबर को सराभा नगर स्थित श्री नवदुर्गा मंदिर में होने वाले समारोह की जानकारी दी। बावा ने बताया कि श्रद्धा राम फिल्लौरी ने जहां सनातन धर्म के प्रचारक के तौर पर पहचान बनाई वहीं स्वतंत्रता संग्राम में अपनी कलम के माध्यम से अंग्रेजी हुकूमत की जड़ें हिलाने में भी अहम भूमिका अदा की।

अंग्रेजी शासनकाल में आईसीएस अधिकारी की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए पंडित जी लिखित पुस्तक बातचीत पढ़ना अनिवार्य था। मीटिंग में अरुणा टपारिया, रमेश कौर, अल्का मल्होत्रा, राधा सहगल, सपना, उषा विज, पूनम सूद, बब्ली टांक, सरोज बाला, अनिता भल्ला, नीलम दता, नीलम ढींगड़ा, राज कुमारी, किरण गुलाटी, अनिता गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।