पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो और लोगों को डेंगू की पुष्टि

दो और लोगों को डेंगू की पुष्टि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दयानंदमेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दाखिल कैलाश नगर की 30 वर्षीय महिला को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। इसी तरह यहीं दाखिल होशियारपुर के 71 साल के बुजुर्ग को भी डेंगू बताया गया है। कैलाश नगर की महिला कई दिन से बुखार के कारण डीएमसीएच में दाखिल थी। उसे टेस्ट करने के बाद बुधवार को डेंगू होने की पुष्टि कर दी गई। इसी तरह होशियारपुर से आए एक बुजुर्ग को भी डेंगू की पुष्टि हॉस्पिटल ने की है। सेहत विभाग के मुताबिक लुधियाना के अस्पतालों में आने वाले मरीजों में से अब तक 31 लोगों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 20 लोग लुधियाना के ही हैं, जबकि 11 लोग दूसरे जिलों के हैं।