पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गलाडा को जमीन बेचने के विरोध में बिजली मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

गलाडा को जमीन बेचने के विरोध में बिजली मुलाजिमों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पावरकाॅममुलाजिमों ने बिजली निगम की 32 एकड़ जमीन, 11 एकड़ में फैले पावरकॉम ट्रांसपोर्ट के दफ्तर रिहायशी जमीन को गलाडा को बेचे जाने के विरोध में रोष प्रदर्शन मुख्य केंद्रीय इंजीनियर के आफिस के बाहर किया।

इंजीनियर भुपिंद्र खोसला ने बताया कि जिस समय बिजली बोर्ड ने ये जमीन हासिल की थी यह रिहायशी प्रयोग के अलाॅट की गई थी। इसको अब बिजनेस के उद्देश्य से प्रयोग करने की योजना है जो यहां रहने वाले मुलाजिमों के साथ धोखा है। उन्होंने बताया कि सरकार जबरदस्ती बिजली निगम कांप्लेक्स के दफ्तर खाली करवाकर कई और शिफ्ट कर रही है। इससे खपतकारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि अभी सभी दफ्तर एक ही जगह हैं, जिससे सारे काम आसानी से हो जाते हैं। हम सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हैं।

रोष प्रदर्शन में मुलाजिम, इंजीनियर, टेक्नीकल सर्विस यूनियन, इंजीनियर भूपिंदरपाल, गुरप्रीत सिंह सिद्धू, सुखवीर वालिया, जसवंत सिंह, अनिल शर्मा, रमिंदर सिंह, जगजीत सिंह, राजिंद्रा सिंह, कुलवंत सिंह, हरदेव सिंह, हरजीत सिंह, हरिंदर सिंह, संजय कुमार, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह आदि भी उपस्थित रहे।

^पावरकाॅम के अफसरों द्वारा जमीन खाली करने के लिए दिसंबर तक समय मांगा गया है। सीएम के साथ मीटिंग में विचार करने के बाद पावरकाॅम को 31 दिसंबर तक का समय दिया गया है। -कुलदीपसिंह, एसीएगलाडा।

रिहायश और दफ्तर कराए जा रहे खाली