पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिधवां नहर एक्सप्रेस वे पौने 3 साल लेट, अभी और लग जाएंगे 4 महीने

सिधवां नहर एक्सप्रेस वे पौने 3 साल लेट, अभी और लग जाएंगे 4 महीने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनीष शर्मा|लुधियाना manish.sharma4@dbcorp.in

\\\"4 साल- खुशहाली, सुधार, विकास\\\'। इस हेडिंग से नवंबर 2011 में अकाली-भाजपा सरकार के इन्फॉरमेशन एंड पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने 2 लाख बुकलेट छापी थी। फिर उसे लोगों में बांटकर \\\"सिधवां नहर एक्सप्रेस वे\\\' को दिसंबर 2011 में पूरा करने का दावा कर वोटें बटोर लीं। उनकी दोबारा सरकार बन गई जिसे ढाई साल से ज्यादा बीत चुके हैं, लेकिन सरकार की इस डेडलाइन के पौने 3 साल बाद भी प्रोजेक्ट अधूरा है। इलेक्शन टाइम में तो सरकार की बुकलेट में इसे जगह मिली। उसके बाद किसी ने प्रोजेक्ट की सुध नहीं ली। वहीं पीडब्ल्यूडी का कहना है कि प्रोजेक्ट को 4 मीहीने पूरा कर लेंगे।

यहहै प्रोजेक्ट

फिरोजपुररोड पर सिधवां कैनाल से दोराहा तक 26.9 किलोमीटर के सिधवां कैनाल एक्सप्रेस वे का 328.16 करोड़ का प्रोजेक्ट बना। इसकी शुरूआत साल 2009 में हुई तथा 2 साल की डेडलाइन के साथ इसे 2011 में पूरा होना था। इसमें फिरोजपुर मेन रोड पर ब्रिज अंडरपाथ, पक्खोवाल रोड पर रेलवे ओवरब्रिज, दुगरी रोड फ्लाईओवर, धूरी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज, गिल रोड पर फ्लाई ओवर, साहनेवाल में ब्रिज, दोराहा नगर पर दो ब्रिज बनने थे। इनमें फिरोजपुर रोड पर ब्रिज और गिल दुगरी फ्लाईओवर में ही ट्रैफिक चालू हो सका है।

येहोना है फायदा

अगरसिधवां कनाल एक्सप्रेस वे पूरी तरह चालू हो जाता है तो फिरोजपुर रोड से ट्रैफिक पक्खोवाल रोड के रास्ते सीधे दोराहा पहुंचेगा। चंडीगढ़ दिल्ली आने-जाने वालों का वक्त बचेगा। यही फायदा चंडीगढ़ दिल्ली से मोगा, फिरोजपुर, बठिंडा की तरफ जाने वालों को होगा। शहर में वाहनों की गिनती घटेगी। जिससे ट्रैफिक पर प्रैशर कम होगा तथा ट्रैफिक जाम के साथ रोड एक्सीडेंट्स में भी कमी आएगी।

वहीं पीडब्लूडी के एसडीओ एचएस ढिल्लों ने कहा, प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है और अगले 4 महीने में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

सरकार की ओर से छापी गई बुकलेट।

^सिधवां नहर एक्सप्रेस वे का प्रोजेक्ट जल्दी से जल्दी पूरा किया जा सके, इसके लिए अफसरों से बात की जाएगीे। ये जनता की सहूलियत का मामला है और इस मामले में अगर जरूरत पड़ी तो डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और सीएम परकाश सिंह बादल के आगे भी मामला उठाएंगे। -दर्शनसिंह शिवालिक, एमएलए,अकाली दल।

^डिस्ट्रिक्ट विजिलेंस एंड मॉनीटरिंग कमेटी की पिछली मीटिंग में मैंने पीडब्लू