पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री गीता मंदिर में 700 कंजकों का पूजन

श्री गीता मंदिर में 700 कंजकों का पूजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विकासनगर स्थितश्री गीता मंदिर में पहले नवरात्र पर 700 कंजकों का पूजन किया गया। मंदिर में 21000 मोतियों की निर्मित माता दुर्गा की मूर्ति भक्तों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। मंदिर कमेटी के मेंबरों ने मंदिर को खूबसूरत तरीके से सजाया। मंदिर में पूजन करने लिए विधायक राकेश पांडे, भारत भूषण आशु, पार्षद ममता आशु, दैनिक भास्कर संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता, डॉक्टर इकबाल आहुजा और कौंसलर तनवीर सिंह धालीवाल पहुंचे। मां के पहले नवरात्र पर 108 अखंड ज्योतियां प्रज्वलित की गईं।

वहीं दूसरी तरफ 700 कंजकों का पूजन धूमधाम से किया गया। कंजक पूजन का शुभारंभ हवन करने के साथ किया गया। पंडित मंगलानंद जोशी ने हवन करवाते हुए अखंड ज्योति की महत्ता और नवरात्रों में मां दुर्गा की पूजा का विस्तार से वर्णन किया।

इसी के साथ कंजक पूजन पर मंदिर कमेटी द्वारा कंजकों को मां की चुनरी का प्रसाद दिया गया। मंदिर में संगीतमय मां दुर्गा का गुणगान और प्रवचन किया गया। इस दौरान फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से कंजकों उपहार बांटे गए। मंदिर महासचिव प्रदीप ढल्ल ने बताया कि मंदिर सभा की तरफ से बेटी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटी और बेटा एक समान है। मंदिर के प्रधान श्री राम कृष्ण सलूजा और रजत सूद, राम कुमार छाबड़ा राजन उप्पल मदन लाल गुप्ता ने बताया कि मंदिर सभा ने समाज में फैली बुराइयों के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। जिसमें मंदिर कमेटियों के मेंबर सहयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर मंदिर सभी द्वारा प्रधान राम कृष्ण सलूजा, रजत सूद, प्रधान लाल गुप्ता, राम कुमार छाबडा़, राजन उप्पल, सुख वर्धन जेतली, पवन बोहरा, पुरषोतम, पवन अग्रवाल, सतीश प्रभाकर, मनोहर वर्मा, विजय अग्रवाल मौजूद हुए।

श्री गीता मंदिर विकास नगर में कंजक पूजन करते हुए कौंसलर तनवीर सिंह धालीवाल। फोटो : भास्कर

एमएलए भारत भूषण आशू, दैनिक भास्कर संपादकीय सलाहकार बीके गुप्ता पूजन करते हुए।