संगीत प्रवेश के लिए प्रतियोगियों का चयन
लुधियाना| जैनस्थानक अग्र नगर के तत्वाधान में डॉक्टर पदम मुनि शास्त्री के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुअा। इस दौरान 28 सितंबर को आयोजित होने वाली विशाल धार्मिक संगीत प्रवेश प्रतियोगिता के प्रतियोगियों का चयन किया गया। डॉक्टर पदम मुनि महाराज ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें सफल होने के टिप्स भी बताए। बुधवार को प्रवेश प्रतियोगिता में लुधियाना के 32 प्रतिभागियों को हिस्सा लेने का मौका मिला। इनमें से 10 प्रतिभागियों ने 28 सितंबर को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन सभा अग्र नगर के अतिरिक्त महावीर जैन युवक मंडल, सतगुरु निहाल फाउंडेशन, महिला मंडल एवं तरुणी मंडल के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का योगदान रहा।