श्रीराम की सिंहासन यात्रा निकाली
लुधियाना |श्रीराम लीलाकमेटी द्वारा प्राचीन ठाकुरद्वारा नौहरियां में पूजन करके विधिवत रूप से भगवान राम की सिंहासन यात्रा की शुरुआत की गई। यह सिंहासन यात्रा 4 अक्टूबर तक रोजाना शाम को महानगर की विभिन्न विभिन्न इलाकों से निकाली जाएगी। नवरात्र पर्व के पहले दिन प्राचीन ठाकुरद्वारा में विधायक राकेश पांडे ने ज्योति प्रज्वलित की। वहीं विधायक सुरिंदर डाबर ने सिंहासन का उद्घाटन किया। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक प्रेम पराशर, केवल कृष्ण मरवाहा, कृष्ण बजाज, प्रधान कमल बस्सी, संजीव कुन्द्रा, मदन लाल चोपड़ा, गुलशन टंडन, सतपाल शर्मा, जीत सिंह, कपिल किशोर गुप्ता, सचिन गुप्ता मौजूद थे।